प्रारंभिक कथन : कैसे, कब और कहाँ
📚 1. Lesson Summary (सारांश)
✍️ 3. Important Questions and Answers
सही और गलत बताएँ:
(क) जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, तीन काल खंडों में बाँटा था। गलत
(ख) सरकारी दस्तावेज़ों से हमें ये समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं। गलत
(ग) अंग्रेज़ों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं। सही
जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बाँटा है, उसमें क्या समस्याएँ हैं?
जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को हिंदू, मुस्लिम और ब्रिटिश, इन तीन भागों में बाँटा था। इसमें समस्या यह है कि यह वर्गीकरण दिखाता है कि मिल को लगता था कि एशियाई समाज यूरोप से पिछड़े हुए हैं, और यहाँ अंग्रेजों के आने से पहले सिर्फ़ हिंदू और मुसलमान शासकों का राज था, जहाँ धार्मिक भेदभाव और अंधविश्वास थे। यह नज़रिया भारत की विविधता और इतिहास की जटिलता को सही से नहीं दिखाता।
अंग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेज़ों को किस तरह सुरक्षित रखा?
अंग्रेज़ों ने सरकारी दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखने के लिए दफ़्तरों में अभिलेख कक्ष बनवाए थे। इसके अलावा, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों को बचाने के लिए अभिलेखागार और संग्रहालय भी बनाए गए।
इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं वह पुलिस की रिपोर्टों में उपलब्ध जानकारी से किस तरह अलग होती है?
इतिहासकार पुराने अख़बारों से जो जानकारी जुटाते हैं, वह पुलिस की रिपोर्टों से अलग होती है क्योंकि अख़बारों में जनता की भावनाएँ और अलग-अलग मुद्दों पर उनकी बहसें शामिल होती हैं। जबकि पुलिस की रिपोर्टें सरकारी नज़रिए से लिखी जाती हैं और उनमें केवल वही जानकारी होती है जो सरकार के लिए महत्वपूर्ण होती है।
click here for More Notes for CBSE VIIIth Class- Click