MID TERM VIIIth 2025-26-SOCIAL SCIENCE

PRACTICE PAPER MID TERM  2025-26


📝 सामाजिक विज्ञान का अभ्यास प्रश्न पत्र (हल सहित)

यहां एक सामाजिक विज्ञान का अभ्यास प्रश्न पत्र है। इसमें कुल 14 प्रश्न और 6 खंड हैं।
पहला खंड ‘क’ बहुविकल्पीय प्रश्न हैं।
दूसरा खंड ‘ख’ अति लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
तीसरा खंड ‘ग’ लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
चौथा खंड ‘घ’ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
पांचवां खंड ‘ङ’ केस आधारित प्रश्न हैं।
छठा खंड ‘च’ मानचित्र आधारित प्रश्न हैं।

आइए, इन प्रश्नों को हल करें।


खंड क: बहुविकल्पीय प्रश्न (15 x 1 = 15 अंक)

I. निम्नलिखित में से किस खंड को भारतीय संविधान की अंतरात्मा कहा जाता है?
A. मौलिक अधिकार
B. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
C. नीति निर्देशक तत्व
D. संसदीय शासन पद्धति
उत्तर: A. मौलिक अधिकार

II. दीपक को भाषण देने से रोका जा रहा है बताइए दीपक के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है?
A. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
B. स्वतंत्रता का अधिकार
C. समानता का अधिकार
D. शोषण के विरुद्ध अधिकार
उत्तर: B. स्वतंत्रता का अधिकार

III. निम्नलिखित में से कौन सा देश धर्मनिरपेक्ष है?
A. देश A में सिर्फ एक धर्म के लोगों को ही वोट डालने का अधिकार है।
B. देश B में एक धर्म को राजकीय धर्म के रूप में स्वीकार किया गया है।
C. देश C में एक धर्म के मतों का मूल्य दूसरे धर्म के मतों के मूल्य से अधिक है।
D. देश D में सभी धर्म के मानने वाले लोगों को समान अधिकार दिए गए हैं।
उत्तर: D. देश D में सभी धर्म के मानने वाले लोगों को समान अधिकार दिए गए हैं।

IV. गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया एक्ट कब पारित हुआ?
A. 1845
B. 1909
C. 1929
D. 1947
उत्तर: B. 1909

V. सही मिलान की पहचान कीजिए
A. प्राथमिक क्रिया – मत्स्यन
B. प्राथमिक क्रिया – बैंकिंग
C. प्राथमिक क्रिया – बीमा
D. प्राथमिक क्रिया – व्यापार
उत्तर: A. प्राथमिक क्रिया – मत्स्यन

VI. निम्नलिखित में से कौन सा देश चावल उत्पादन में अग्रणी है?
A. चीन
B. ब्राजील
C. जापान
D. भारत
उत्तर: A. चीन

VII. तंजानिया किस महाद्वीप का हिस्सा है?
A. अफ्रीका
B. ऑस्ट्रेलिया
C. यूरोप
D. एशिया
उत्तर: A. अफ्रीका

VIII. निम्नलिखित में से कौन सी विधि तीव्र ढलानों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
A. वेदिका फार्म
B. समोच्चरेखीय जुताई
C. रक्षक मेखला
D. चट्टान बांध
उत्तर: A. वेदिका फार्म

IX. असंगत की पहचान कीजिए।
A. पेट्रोलियम
B. कोयला
C. सौर ऊर्जा
D. प्राकृतिक गैस
उत्तर: C. सौर ऊर्जा (अन्य जीवाश्म ईंधन हैं)

X. नीचे दो कथन, कथन (I) और कथन (II) के रूप में दिए हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन (I): जल एक नवीकरणीय संसाधन है।
कथन (II): पृथ्वी पर अधिकांश मात्रा में जल अलवणीय है।

विकल्प
A. कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
B. कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
C. कथन (I) सही और कथन (II) गलत है।
D. कथन (I) गलत और कथन (II) सही है।
उत्तर: C. कथन (I) सही और कथन (II) गलत है। (पृथ्वी पर अधिकांश जल लवणीय है, अलवणीय नहीं)

XI. नीचे दो कथन दिए गए, अभिकथन (A) और कारण (R) कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को हिंदू मुस्लिम ईसाई तीन कल खंडों में बांटा था।
कारण (R): सरकारी दस्तावेजों से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।

विकल्प
A. अभिकथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही है एवं कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
B. अभिकथन (A) एवं कारण (R) दोनों सही है परंतु कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं है।
C. अभिकथन (A) सही है एवं कारण (R) गलत है।
D. अभिकथन (A) गलत है एवं कारण (R) सही है।
उत्तर: C. अभिकथन (A) सही है एवं कारण (R) गलत है। (सरकारी दस्तावेजों से हमें आम लोगों की सोच के बारे में पता नहीं चलता)

XII. उचित विकल्प की सहायता से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
पहले इंग्लिश फैक्ट्री 1651 में ________ नदी के किनारे आरंभ हुई।

विकल्प
A. गंगा
B. जमुना
C. हुगली
D. ब्रह्मपुत्र
उत्तर: C. हुगली

XIII. सिराजुद्दौला किस वर्ष बंगाल के नवाब बने?
A. 1756
B. 1766
C. 1777
D. 1787
उत्तर: A. 1756

XIV. चंपारण आंदोलन किस कृषि विरुद्ध था?
A. नील
B. आलू
C. गेहूं
D. चावल
उत्तर: A. नील

XV. निम्नलिखित में से किस शेर-ए-मैसूर कहा जाता था?
A. अली वर्दी खां
B. हैदर अली
C. टीपू सुल्तान
D. मीर जाफर
उत्तर: C. टीपू सुल्तान

 


खंड ख: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (4 x 2 = 8 अंक)

2. A. श्रीरंगपट्टनम के आखिरी लड़ाई के क्या परिणाम निकले?
उत्तर: A.
श्रीरंगपट्टनम की आखिरी लड़ाई (1799) में टीपू सुल्तान की हार हुई और उनकी मृत्यु हो गई। मैसूर पर अंग्रेजों का नियंत्रण स्थापित हो गया।

2. B. तीसरे अंग्रेज-मराठा युद्ध के क्या परिणाम निकले?

उत्तर:

  • 1817–1818 के युद्ध में मराठों की पूरी तरह हार हुई।

  • पेशवा बाजीराव द्वितीय को पराजित कर पदच्युत कर दिया गया।

  • पेशवा की पदवी समाप्त कर दी गई और मराठों का साम्राज्य अंग्रेजों के अधीन हो गया।

  • मराठों के शेष इलाकों पर अंग्रेज़ों ने नियंत्रण स्थापित कर लिया।

  • इस प्रकार भारत में अंग्रेजों का वर्चस्व पक्का हो गया।

3. न्यायपालिका के किन्हीं दो कार्यों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:

  • विवादों का निपटारा: यह नागरिकों और सरकार के बीच, राज्यों के बीच, या केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विवादों का निपटारा करती है।
  • कानून की रक्षा और मौलिक अधिकारों का प्रवर्तन: यह देश के कानून और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करती है।

4. A. भारतीय संविधान की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: A.

  • संघवाद: भारत में शासन के तीन स्तर हैं – केंद्र, राज्य और स्थानीय निकाय।
  • संसदीय शासन प्रणाली: सरकार का मुखिया प्रधानमंत्री होता है और राष्ट्रपति नाममात्र का प्रमुख होता है।
Q4. B. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का महत्व लिखिए।
उत्तर:
  • सभी वयस्क नागरिकों को बिना किसी भेदभाव (जैसे जाति, धर्म, लिंग, संपत्ति) के वोट देने का अधिकार मिलता है।
  • यह लोकतंत्र को वास्तविक रूप देता है, क्योंकि हर व्यक्ति को बराबरी से भागीदारी का अवसर मिलता है।
  • इससे सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना होती है।

5. सतत पोषणीय विकास की व्याख्या कीजिए।

उत्तर:
सतत पोषणीय विकास का अर्थ है पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों का उपयोग करना। यह विकास ऐसा होना चाहिए जो वर्तमान की जरूरतों को पूरा करे और भविष्य की पीढ़ियों की जरूरतों से समझौता न करे।


खंड ग: लघु उत्तरीय प्रश्न (2 x 3 = 6 अंक)

6. A. कृषि के विकास के लिए कोई दो उपाय सुझाइए।
अथवा
B. संयुक्त राज्य अमेरिका में किस प्रकार कृषि की जाती है वर्णन कीजिए।

उत्तर: A.

  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार: नहरों, कुओं और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना।
  • उन्नत बीज और उर्वरकों का प्रयोग: अधिक उपज देने वाले बीज और संतुलित रासायनिक/जैविक उर्वरकों का उपयोग करना।
Q6. B. संयुक्त राज्य अमेरिका में किस प्रकार कृषि की जाती है वर्णन कीजिए।

उत्तर:

  • अमेरिका में कृषि वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों पर आधारित है।

  • वहाँ विशाल खेत (लार्ज-स्केल फार्म) होते हैं जिन्हें “फार्म्स” कहा जाता है।

  • ट्रैक्टर, कम्बाइन हार्वेस्टर और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जाता है।

  • मक्का, गेहूँ, कपास और सोयाबीन जैसी फसलें बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं।

  • अमेरिका में कृषि व्यावसायिक और यंत्रीकृत (mechanised) होती है।

7. A. भारतीय संसद के कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
B. भारत में कानून किस प्रकार बनाए जाते हैं उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।

उत्तर: A.

  • कानून बनाना: संसद देश के लिए कानून बनाने का मुख्य कार्य करती है।
  • सरकार पर नियंत्रण: यह कार्यपालिका (सरकार) पर प्रश्न पूछकर, अविश्वास प्रस्ताव लाकर और बजट पर चर्चा करके नियंत्रण रखती है।
  • वित्तीय नियंत्रण: संसद सरकार के वित्तीय मामलों को नियंत्रित करती है, जैसे बजट पारित करना।
Q7. B. भारत में कानून किस प्रकार बनाए जाते हैं? उदाहरण सहित।
उत्तर:
  1. संसद में विधेयक (Bill) प्रस्तुत किया जाता है।
  2. लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में उस पर चर्चा और मतदान होता है।
  3. संसद द्वारा पारित होने के बाद वह राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा जाता है।
  4. राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद वह कानून (Act) बन जाता है।

उदाहरण: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) इसी प्रक्रिया से पारित हुआ था।


खंड घ: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (2 x 5 = 10 अंक)

8. जल संरक्षण हेतु कोई पांच उपाय सुझाइए।

उत्तर:

  • वर्षा जल संचयन: वर्षा के पानी को इकट्ठा करके उसका उपयोग करना, जैसे छत पर वर्षा जल संचयन।
  • सिंचाई की कुशल विधियाँ: ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करना, जिससे पानी की बर्बादी कम हो।
  • घरेलू उपयोग में कमी: दैनिक गतिविधियों में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करना, जैसे कम पानी से नहाना, नल बंद रखना।
  • जल प्रदूषण नियंत्रण: नदियों, झीलों और अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाना।
  • पुराने जल स्रोतों का पुनरुद्धार: तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को साफ करके पुनर्जीवित करना।
9. A. जनहित याचिका का उदाहरण सहित विश्लेषण कीजिए।
उत्तर:
  • जब कोई व्यक्ति या संगठन सार्वजनिक हित के मुद्दे पर न्यायालय से न्याय माँगता है तो उसे जनहित याचिका (PIL – Public Interest Litigation) कहते हैं।
  • यह उन लोगों के लिए होती है जो स्वयं न्यायालय नहीं पहुँच सकते।
  • PIL के ज़रिए सामाजिक, पर्यावरणीय और मानवाधिकार संबंधी मुद्दों को उठाया जाता है।
उदाहरण:
  • पर्यावरण संरक्षण हेतु वनों की कटाई रोकने के मामले।
  • यमुना और गंगा नदी के प्रदूषण पर दायर की गई PIL।
  • सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के लिए दाखिल याचिकाएँ।

उत्तर: B. स्वतंत्र न्यायपालिका का महत्व:

  • कानून का शासन: यह सुनिश्चित करती है कि देश में कानून का शासन हो और सभी लोग, चाहे वे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, कानून के समक्ष समान हों।
  • मौलिक अधिकारों की रक्षा: यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करती है और यदि सरकार या कोई अन्य व्यक्ति उनके अधिकारों का उल्लंघन करता है तो न्याय प्रदान करती है।
  • सरकार की शक्तियों का संतुलन: यह सरकार के अन्य अंगों (कार्यपालिका और विधायिका) की शक्तियों पर अंकुश लगाकर शक्तियों का संतुलन बनाए रखती है।
  • विवादों का निष्पक्ष निपटारा: यह विभिन्न पक्षों के बीच विवादों का निष्पक्ष और न्यायपूर्ण तरीके से निपटारा करती है।
  • संविधान की रक्षा: यह संविधान की व्याख्या करती है और उसकी रक्षा करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सरकार संविधान के दायरे में काम कर रही है।

खंड ङ: केस आधारित प्रश्न (4 x 4 = 16 अंक)

10. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
उन्नीसवीं सदी की शुरुआत तक पूरे देश का नक्शा तैयार करने के लिए बड़े-बड़े सर्वेक्षण किए जाने लगे। गाँवों में राजस्व सर्वेक्षण किए गए। इन सर्वेक्षणों में धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ताएं, वहाँ मिलने वाले पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं तथा स्थानीय इतिहासों व फ़सलों का पता लगाया जाता था। अंग्रेजों की राय में किसी इलाके का शासन चलाने के लिए इन सारी बातों को जानना ज़रूरी था। उन्नीसवीं सदी के आखिर से हर दस साल में जनगणना भी की जाने लगी।

10.1: सर्वेक्षण के किसी एक प्रकार का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: राजस्व सर्वेक्षण

10.2: जनगणना कितने सालों में किया जाना निर्धारित किया गया?
उत्तर: हर दस साल में

10.3: अंग्रेजी सरकार ने देश के विभिन्न इलाकों के सर्वेक्षण क्यों किए?
उत्तर: अंग्रेजों की राय में किसी इलाके का शासन चलाने के लिए धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ता, पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं, स्थानीय इतिहास व फ़सलों आदि के बारे में जानना ज़रूरी था।


11. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सहमति का विचार लोकतंत्र का प्रस्थानबिंदु होता है। सहमति का मतलब है चाह, स्वीकृति और लोगों की हिस्सेदारी। लोगों का निर्णय ही लोकतांत्रिक सरकार का गठन करता है और उसके कामकाज के बारे में फ़ैसला देता है।

11.1: लोकतंत्र का क्या अर्थ है?
उत्तर: लोकतंत्र का अर्थ है लोगों की चाह, स्वीकृति और उनकी हिस्सेदारी से बनी सरकार, जहाँ लोगों का निर्णय ही सरकार का गठन करता है।

11.2: लोकतंत्र के पीछे मूल सोच क्या होती है?
उत्तर: लोकतंत्र के पीछे मूल सोच यह होती है कि व्यक्ति या नागरिक ही सबसे महत्वपूर्ण है और संवैधानिक स्तर पर सरकार एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में इन नागरिकों की आस्था होनी चाहिए।

11.3: “सहमती का विचार लोकतंत्र का प्रस्थानबिंदु होता है।” कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: इसका अर्थ है कि लोकतंत्र की शुरुआत और उसका आधार लोगों की सहमति पर टिकी होती है। बिना लोगों की चाहत और स्वीकृति के कोई भी लोकतांत्रिक सरकार बन या चल नहीं सकती। लोग ही अपनी सहमति से सरकार चुनते हैं और उसके कामकाज में हिस्सेदारी करते हैं।

 

12. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं। इनमें से कुछ असीमित हैं और उन पर मानवीय क्रियाओं का प्रभाव नहीं होता, जैसे सौर और पवन ऊर्जा। लेकिन कुछ नवीकरणीय संसाधनों, जैसे जल, मृदा और वन का लापरवाही से किया गया उपयोग उनके भंडार को प्रभावित कर सकता है। जल असीमित नवीकरणीय संसाधन प्रतीत होता है। फिर भी जल की कमी और प्राकृतिक जल स्रोतों का सूखना आज विश्व के बहुत से भागों में एक बड़ी समस्या है।

12.1: नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर: नवीकरणीय संसाधन वे संसाधन हैं जो शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते हैं।

12.2: नवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: सौर ऊर्जा (या पवन ऊर्जा, जल, मृदा, वन)

12.3: जल एक नवीकरणीय संसाधन है परंतु विश्व के बहुत से भागों में इसकी कमी क्यों है?
उत्तर: हालाँकि जल एक नवीकरणीय संसाधन है और असीमित प्रतीत होता है, फिर भी इसका लापरवाही से किया गया उपयोग (जैसे प्रदूषण, अत्यधिक दोहन) इसके भंडार को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि आज विश्व के बहुत से भागों में जल की कमी और प्राकृतिक जल स्रोतों का सूखना एक बड़ी समस्या है।


13. निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
सन् 1600 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम से चार्टर अर्थात इजाज़तनामा हासिल कर लिया जिससे कंपनी को पूरब से व्यापार करने का एकाधिकार मिल गया। इस चार्टर का मतलब यह था कि इंग्लैंड की कोई और व्यापारिक कंपनी इस इलाके में ईस्ट इंडिया कंपनी से होड़ नहीं कर सकती थी। चार्टर के सहारे कंपनी समुद्र पार जाकर नए इलाकों को खंगाल सकती थी, वहाँ से सस्ती कीमत पर चीज़ें खरीद कर उन्हें यूरोप में ऊँची कीमत पर बेच सकती थी।

13.1: ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार का चार्टर किसने दिया?
उत्तर: इंग्लैंड की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने।

13.2: ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार के चार्टर द्वारा कहाँ के व्यापार का एकाधिकार मिल गया?
उत्तर: पूरब (पूर्वी देशों) के व्यापार का एकाधिकार मिल गया।

13.3: ईस्ट इंडिया कंपनी को व्यापार करने में चार्टर से क्या लाभ हुआ?
उत्तर: चार्टर से कंपनी को पूरब से व्यापार करने का एकाधिकार मिला। इसका मतलब था कि इंग्लैंड की कोई और व्यापारिक कंपनी इस इलाके में ईस्ट इंडिया कंपनी से होड़ नहीं कर सकती थी। इससे कंपनी को नए इलाकों से सस्ती कीमत पर चीज़ें खरीदकर यूरोप में ऊँची कीमत पर बेचने का अवसर मिला और उसे प्रतिस्पर्धा का भय नहीं था, जिससे उसे अधिक मुनाफ़ा हुआ।


खंड च: मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न (5 x 1 = 5 अंक)

14. भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को उपयुक्त चिन्हों की सहायता से दर्शाइए।
I. सूरत
II. हैदराबाद
III. बक्सर
IV. लखनऊ
V. पूना (पुणे)
VI. मद्रास (चेन्नई)

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए उत्तर:
14.1: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में सूरत अवस्थित है।
उत्तर: गुजरात

14.2: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में हैदराबाद अवस्थित है।
उत्तर: तेलंगाना

14.3: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में बक्सर अवस्थित है।
उत्तर: बिहार

14.4: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में लखनऊ अवस्थित है।
उत्तर: उत्तर प्रदेश

14.5: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में पूना (पुणे) अवस्थित है।
उत्तर: महाराष्ट्र

14.6: उस राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का नाम लिखिए जहाँ वर्तमान में मद्रास (चेन्नई) अवस्थित है।
उत्तर: तमिलनाडु

Click here for Question Paper –CLICK

Leave a comment